सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

NEWS Leaders : भारत ने रच दिया इतिहास, टी 20 वर्ल्ड कप जीता

0

NEWS Leaders : भारत ने रच दिया इतिहास, टी 20 वर्ल्ड कप जीता

इंडिया जश्न,

“बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया।”

न्यूज लीडर्स

विराट कोहली की धमाकेदार प्रदर्शन और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिसा ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया।

इसी जीत के साथ टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में दो खिताबी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी भारतीय टीम को बधाई,

टी 20 विश्व कप जीतकर भारत के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठता सिद्ध की: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवभारतीय क्रिकेट टीम के चयन कर्ता भी बधाई के पात्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच के अंतिम मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना आसान होता है। यही भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय टीम के चयनकर्ता भी एक श्रेष्ठ टीम के चयन के लिए बधाई के पात्र हैं।

भारत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करते हुए विजय पताका लहरा रहा है। यह समस्त राष्ट्रवासियों के लिए गर्व और विशेष प्रसन्नता का अवसर है। एक दिवसीय क्रिकेट मैच और टी-20 मुकाबलों में भारत की चौथी बार हुई जीत भारत को पुनः विश्व विजेता बनाने की उपलब्धि है जो क्रिकेट की दुनिया में मायने रखती है।

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी 76 रन की खेली। जवाब में खेलने उतरी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना सकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!