सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : लद्दाख में हादसा, नदी पार करते सेना का टैंक फंसा, 5 जवान की मौत

0

NEWS Leaders : लद्दाख में हादसा, नदी पार करते सेना का टैंक फंसा, 5 जवान की मौत

न्यूज लीडर्स

लद्दाख में नदी पार करते समय एक टैंक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। इस हादसे में सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। सेना के जवान लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते सेना के पांच जवान नदी में बह गए और उनकी जान चली गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख टैंक हादसे की जानकारी देते हुए ट्वीन किया,

”लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। हम राष्ट्र के प्रति अपने वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

गौरतलब है की शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास दौलत बेग ओडे इलाके में टैंक युद्ध का अभ्यास चल रहा था। ये हादसा तब हुआ, जब उस नदी में जलस्‍तर अचानक बढ़ गया, जिससे टैंक गुजर रहे थे। टैंक द्वारा जिस नदी को पार किया जा रहा था, ऊंचाई वाले इलाकों में बादल फटने के कारण अचानक उसमें बाढ़ आ गई।

घटना शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजे चीन सीमा से लगे LAC के चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। T-72 टैंक 5 मीटर (16.4 फीट) गहरी नदियों को पार करने की क्षमता रखता है। आमतौर पर इस टैंक पर कमांडर, एक गनर और एक ड्राइवर होता है। प्रैक्टिस के दौरान इसमें 5 जवान सवार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!