सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता...

News Leaders यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया प्रधानमंत्री का

0

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया प्रधानमंत्री जी का

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

जिले से पढ़ाई करने हेतु यूक्रेन गये विद्यार्थियों का जिले में लौटने का क्रम सतत् जारी है। शनिवार को भी जिले में तीन विद्यार्थी मिशन गंगा के तहत अपने घर सकुशल लौटे है। इन विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन गंगा अभियान के माध्यम से उनकी वापसी कराने में दिये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

देखिये वीडियो

शनिवार को जिले में यूक्रेन से लौटे ग्राम रेहगुन के छात्र श्री राहुल परमार, ग्राम सजवानी की कुमारी किरण चोयल एवं बड़वानी की कुमारी सृष्टि यादव से लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी तथा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री जगदीश धनगर ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की एवं उनकी कुशलक्षेम जानी।

इस दौरान विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों ने यूक्रेन की घटना की जानकारी देते हुए भारत सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने भी उनकी लोकसभा क्षेत्र से यूक्रेन पढ़ने गये विद्यार्थियों को वापस देश में लाने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अगले दो-तीन दिनों में जिले से गये अन्य विद्यार्थी भी अपने देश लौट आयेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!