सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा...

NEWS Leaders : अमरवाड़ा विधानसभा के लिये नामांकन के दूसरे दिन एक नाम निर्देशन पत्र जमा हुआ

0

अमरवाड़ा विधानसभा के लिये नामांकन के दूसरे दिन एक नाम निर्देशन पत्र जमा हुआ

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए 14 जून 2024 से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन 15 जून को एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। दिनांक 16 एवं 17 जून को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र नहीं जमा किये जायेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 21 जून 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!