सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब... Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी...

NEWS Leaders :17 जून को ईद-उल-जुहा भाईचारे के साथ मनाएं

0

 जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न. 17 जून को ईद-उल-जुहा का त्यौहार शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ मनाएं

खरगोन : न्यूज लीडर्स

आगामी 17 जून को ईद-उल-जुहा के त्यौहार पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने को दृष्टिगत रखते हुए 15 जून को प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा ईद-उल-जुहा के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन ने त्यौहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एडिशनल एसपी श्री तरूणेन्द्र सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र बैरवा, सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।  

बैठक के कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि समाज के सभी लोग आपसी समन्वय एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। यदि कोई विषय सामने आता है तो स्वयं कोई कार्यवाही न करते हुए नियुक्त मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर बताएं। किसी भी तरह के शरारती तत्वों की सूचना मिलने पर तुंरत बताएं सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बताया गया कि त्यौहार पर कुर्बानी क्लोज कम्पाउंड में करें। अवशेष उठाने के लिए नगर पालिका द्वारा कन्टेर रखे जाएंगे। ईद पर लगने वाली मजिस्ट्रेट ड्यूटी के पास वाहनों के चालकों के मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।

●》नौजवानों पर नियंत्रण रखे समाज प्रमुख.》》            

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने शांति समिति के सदस्यों का दायित्व है कि सभी त्यौहार एवं पर्व मिलजुलकर मनाएं। हम न केवल त्यौहारों पर बल्कि किसी भी समय होने वाले विवादों को मिलकर निपटारा करें। किसी भी जगह कोई मामला संज्ञान में आता है तो प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण समाधान किया जाएगा। हम सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। शहर की अच्छी संस्कृति है इसे चंद लोगों के कारण खराब न करें। हमें एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!