सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप...

NEWS Leaders : खरगोन विधानसभा की चुनावी तैयारियों में लगी कांग्रेस, बी.एल.ए, मंडल, सेक्टर का प्रशिक्षण संपन्न

0

“मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के  निर्देशानुसार मध्य प्रदेश की समस्त 230 विधानसभा सीटों मंडल सेक्टर एवं बी.एल.ए के प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया था। जिसका पालन खरगोन जिला कांग्रेस करती दिख रही है।”

न्यूज लीडर्स : हासम खत्री खरगोन

खरगोन विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर एवं बी.एल.ए को प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त प्रशिक्षक श्री संजय कामत द्वारा लगातार 2 घंटे तक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण नाम जुड़वाने एवं कटवाने की प्रक्रिया मतदान के पूर्व दिव्यांग जनों एवं सीनियर सिटीजन द्वारा 7 दिन पूर्व घर घर जाकर इसमें बूथ कमेटी बी.एल.ए सेक्टर एवं मंडल की महती भूमिका मतदान केंद्रों पर बूथ एजेंट की सक्रियता सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

▪︎》》विधायक रवि जोशी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित.》》

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री रवि जोशी जी ने घोषणा की आप लोगों को जो कार्य किया गया है। उसे कल पर छोड़ते हुए आज ही से काम पर लग जाए साथ ही जो कार्यकर्ता मतदाता सूची का सूक्ष्मता से निरिक्षण कर नाम जोड़ने और घटाने का श्रेष्ठ कार्य करेग।
उसे आगामी 31 अगस्त के बाद अगली बैठक में सम्मानित कर पुरुस्कृत किया जाएगा। यदि कामत जी की बातों को आप लोगो ने आत्मसात कर लिया तो निश्चित ही हम पिछली बार से ज्यादा मतों से आगामी 2023 का चुनाव जीतेंगे।

उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा की यह पहला अवसर है। जब हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ संगठन को लेकर इतने गंभीर है, जिन्होंने मंडल सेक्टर बीएलए बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रभारी तक की मानिटरिंग कर रहे है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती बरखा मंडलोई, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलिम शेख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस गोगावां अध्यक्ष सदाशिव यादव, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष नितेश मंडलोई, समस्त कांग्रेस जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधानसभा के समस्त मंडल, सेक्टर प्रभारी एवं 255 बूथों के बी.एल.ए उपस्थित थे।

▪︎》》और अंत में.》》

प्रशिक्षण पश्चात आभार पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ट कांग्रेस नेता दिनेश यादव द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!