सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की NSUI गठित, बनाए पदाधिकारी, सौंपी जिम्मेदारी

0

न्यूज लीडर्स : राहुल गुप्ता राजपुर

बड़वानी जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी की नियुक्तियां जिलाध्यक्ष श्री शक्ति मालवीय ने की, NSUI जिला कार्यकारिणी में कुल 19 पदाधिकारी बनाए गए। जिसमें 2 जिला उपाध्यक्ष, 1 जिला प्रवक्ता, 7 जिला महामंत्री और 9 जिला सचिव बनाए है।

▪︎》》नेताओं की अनुसंसा पर हुई नियुक्तियां.》》

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन, मप्र के प्रभारी नीतीश गौर, मप्र अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने पूर्व गृह मंत्री विधायक श्री बाला बच्चन, विधायक ग्यारसीलाल रावत, विधायक सुश्री चंद्रभागा किराड़े और जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार की अनुसंसा पर एन.एस.यू.आई बड़वानी के जिला अध्यक्ष शक्ति मालवीया और प्रदेश सचिव विश्वराज बच्चन द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

▪︎》》बाला बच्चन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया.》》

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने सभी युवाओं और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए अपने छात्र जीवन में हुए चुनावों के अनुभव साझा किए, और वर्तमान राजनीतिक माहौल में युवाओं की दिशा और दशा पर एन.एस.यू.आई कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देकर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी को संकल्पित किया।

▪︎》》इन्हें मिली पदों की जिम्मेदारी, जानिए.》》

जिला उपाध्यक्ष पर शशिकांत जाधव, प्रवक्ता महेंद्र करिल जिला महामंत्रीद्व्य विशाल सोलंकी, अमरेश गिराशे, अमन इंगले, हर्ष शर्मा, शुभम चौहान, अक्षय सोनिस, विनय गुप्ता बनाए।
जिला सचिव शुभम सिंह गौर, अंकित निगवाल, मनमोहन मित्तल, भागीरथ जाधव , रवि शिमले, सार्थक तिवारी, स्वदेश यादव, अतीक मंसूरी और  रितेश गोस्वामी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

▪︎》》जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास जताया.》》

NSUI के जिला अध्यक्ष शक्ति मालवीया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप आशा और विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चोकसे के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान कर संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

▪︎》》और अंत में.》》

इस अवसर पर सौरभ सिंह दरबार, आईटी सेल जिला अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, बलराम दरबार, शुभम खलाने, मयूर, अनहद गुप्ता, करन राणावत, पंकज मालवीया, बंटी जमरे, यशु यादव, नितेश शर्मा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!