सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : UP के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोरावां आकर स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पान्जलि अर्पित करेंगे

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोरावां आकर स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि

“उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोरावां आकर स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित करेंगे पुष्पांजलि”

न्यूज लीडर्स : खरगोन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरूवार 13 अप्रेल को अपरान्ह 3 बजे ग्राम बोरावां आकर मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायमसिंह यादव और मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव के गहरे पारिवारिक रिश्ते थे। अब इन्हीं रिश्तों को उनके बेटे अखिलेश यादव, अरूण यादव और सचिन यादव आगे बढाकर उन रिश्तों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

अखिलेश यादव बोरावां में अरूण यादव और सचिन यादव के परिजनों से भी भेट करेंगे। ज्ञातव्य है कि स्व.सुभाष यादव की प्रतिमा का अनावरण हाल ही में विगत 01 अप्रेल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्रीद्वय कमलनाथ और दिग्विजयसिंह ने किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!