“दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों में सावधानी बरतें, क्या कहते हैं आपके सितारे?”
🕉️ “दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों में सावधानी बरतें, क्या कहते हैं आपके सितारे?”
Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक
आज शुक्ल पक्ष की नवमी और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में स्थित होने से आत्मसम्मान और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं अधिक प्रभावी रहेंगी। आज कई राशियों को रिश्तों, आर्थिक मामलों और निर्णयों में विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और भावनात्मक फैसलों से नुकसान हो सकता है।

🕉️ आज का पंचांग
संवत: 2083
मास: अधिक ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: नवमी रात्रि 4:30 बजे (25 मई) तक
वार: रविवार
नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी रात्रि 2:50 बजे तक
योग: हर्षण योग रात्रि 3:43 बजे तक
करण: बालव शाम 4:23 बजे तक, बाद में कौलव
चंद्रमा: सिंह राशि में

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त
▪️विशेष उपाय: सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।
▪️शुभ समय: सुबह 7:45 बजे से 10:15 बजे तक
▪️दान: गेहूं, गुड़ या लाल वस्त्र
▪️मंत्र: ॐ आदित्याय नमः
🕉️ आज का राशि रत्न सुझाव
मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज
🕉️ दैनिक राशिफल 24 मई 2026, रविवार
‘आज का दिन कई राशियों के लिए परीक्षा जैसा! रिश्तों, पैसों और फैसलों में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है’

♈ मेष राशि
आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। परिवार में तनाव और दांपत्य जीवन में असंतोष रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिरत्न: मूंगा
♉ वृषभ राशि
आपकी योजनाओं में रुकावट आ सकती है। मन बेचैन रहेगा और आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है। अपने लोगों से ही धोखा मिलने की आशंका है। दांपत्य जीवन में धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 | राशिरत्न: हीरा
♊ मिथुन राशि
करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापार में अव्यवस्था और धन हानि के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में दूरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | राशिरत्न: पन्ना
♋ कर्क राशि
आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। भाइयों के साथ मतभेद और प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। घरेलू खर्चों के कारण तनाव संभव है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2 | राशिरत्न: मोती

♌ सिंह राशि
आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय न लें। व्यापार में नुकसान और मानसिक उदासी बनी रह सकती है। किसी करीबी से दूरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1 | राशिरत्न: माणिक्य
♍ कन्या राशि
रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और यात्रा टालना बेहतर होगा। मित्रों से भी मतभेद संभव हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 | राशिरत्न: पन्ना
♎ तुला राशि
जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार में अचानक झटका लग सकता है। रुका हुआ धन अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें और घरेलू माहौल शांत रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 | राशिरत्न: हीरा
♏ वृश्चिक राशि
पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं। बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा न करें। व्यापार में संघर्ष और भूमि संबंधी नुकसान की संभावना है। नए लोगों से सोच-समझकर संबंध बनाएं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 | राशिरत्न: मूंगा

♐ धनु राशि
कामों में रुकावट आने से मन विचलित रह सकता है। व्यापारिक मामलों में सावधानी रखें। दांपत्य और प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर पड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिरत्न: पुखराज
♑ मकर राशि
बिना सोचे-समझे किसी की बात मानना नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार में हानि और शत्रुओं से परेशानी संभव है। संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8 | राशिरत्न: नीलम
♒ कुंभ राशि
मानसिक अशांति और आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। आर्थिक मामलों में दबाव रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। धन हानि की आशंका है।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8 | राशिरत्न: नीलम
♓ मीन राशि
भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से बचें। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। मामा पक्ष से मतभेद संभव हैं। आर्थिक और पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 | राशिरत्न: पुखराज

Solid experience so far. The variety of options available here is impressive and the mobile version works perfectly on my phone. Keep up the good work. pasporbet88
The registration process was a breeze and I was able to start playing in under two minutes. Everything feels very professional here at jilibet88loginregister