सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : महापौर 197 और पार्षद पद के लिए 34,314 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त, आज जाँच

0

महापौर 197 और पार्षद पद के लिए 34,314 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त, आज जाँच

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में महापौर पद के लिए 197 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 108 पुरूष, 88 महिला एवं एक अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। पार्षद पद के लिए 34 हजार 314 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 16 हजार 389 पुरूष, 17 हजार 919 महिला और 6 अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं।

▪︎महापौर पद के लिए जिलेवार नाम निर्देशन पत्र जमा.》

महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम मुरैना में 9, ग्वालियर में 12, सागर में 11, सतना में 15, रीवा में 14, सिंगरौली में 15, कटनी में 14, जबलपुर में 17, छिंदवाड़ा में 13, भोपाल में 12, देवास में 5, खण्डवा में 8, बुरहानपुर में 8, इंदौर में 22, उज्जैन में 9 और रतलाम में 13 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

▪︎पार्षद पद के लिए जिलेवार नाम निर्देशन पत्र जमा.》

पार्षद पद के लिए जिला भोपाल में 370, श्योपुर में 340, मुरैना में 921, भिंड में 1279, ग्वालियर में 1142, दतिया में 406, शिवपुरी में 1119, गुना में 781, अशोकनगर में 745, सागर में 1307, टीकमगढ़ में 971, छतरपुर में 1594, दमोह में 669, पन्ना में 410, सतना में 1315, रीवा में 1125, सीधी में 244, सिंगरौली में 262, शहडोल में 555, अनूपपुर में 451, उमरिया में 398, कटनी में 445, जबलपुर में 1054, बालाघाट में 415,

सिवनी में 442, नरसिंहपुर में 507, छिंदवाड़ा में 906, बैतूल में 10, हरदा में 372, नर्मदापुरम में 870, रायसेन में 933, विदिशा में 724, सीहोर में 888, राजगढ़ में 1350, आगर-मालवा में 651, शाजापुर में 482, देवास में 635, खण्डवा में 338, बुरहानपुर में 336, खरगोन में 653, बड़वानी में 160, झाबुआ में 93, धार में 144, इंदौर में 1140, उज्जैन में 1155, रतलाम में 804, मंदसौर में 941, नीमच जिले में 1060 तथा निवाड़ी जिले में 402 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।

▪︎ऑनलाइन प्राप्त नाम निर्देशन-पत्रों की संख्या.》

नगरीय निकाय निर्वाचन में अब तक महापौर पद के लिए 3 और पार्षद पद के लिए 2036 अभ्यर्थी ने ऑनलाइन नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए हैं।

▪︎नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा आज.》

नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!