सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders : पंचायत चुनाव की टॉप 3 ख़बर_ पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का आज शाम 3 बजे से प्रचार और शराब दुकान बंद

0

पंचायत चुनाव की टॉप 3 ख़बर_
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का आज शाम 3 बजे से प्रचार और शराब दुकान बंद

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में प्रथम चरण का मतदान 25 जून को सुबह 7 से अपरान्‍ह 3 बजे तक होगा। प्रथम चरण में जिन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मतदान होना है, वहॉं पर 23 जून को अपरान्‍ह 3 बजे से सार्वजनिक सभा करना प्रतिबंधित हो जायेगा।

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मतदान समाप्‍त होने के समय से 48 घण्‍टे पूर्व से शराब की दुकाने भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

▪︎मप्र में 993 गैर लाइसेंसी हथियार जप्त.》

पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभी तक प्रदेश में 993 गैर लाइसेंसी हथियार (आर्म्स) जप्त किये जा चुके हैं। प्रिवेन्टिव सेक्सन ऑफ सीआरपीसी में एक लाख 25 हजार 614 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। अभी तक 14 हजार 599 गैर जमानती वारंट की तामीली (Execution) भी की जा चुकी है।

▪︎नगरीय निकाय निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी को मिलेंगे निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र.》

म.प्र. नगरपालिका निर्वाचन नियम में प्रावधान है कि “कोई मतदान अभिकर्ता, कोई मतदान अधिकारी, कोई पीठासीन अधिकारी और कोई अन्य लोक सेवक जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर कर्त्तव्यारूढ़ माने, निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र के हकदार होंगे।” नगरीय निकाय निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र दिये जायेंगे।

निर्वाचन मतपत्र के लिये आवेदन पत्र प्रारूप 19 में और निर्वाचन कर्त्तव्यारूढ़ मतदाता के द्वारा घोषणा प्रारूप 19 ‘ग’ में नियत है। निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र जिलों को उपलब्ध कराये गये हैं। श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र संबंधी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!