सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : कमलनाथ के नये फरमान से उन नेताओं के मंसूबे डूबे जो दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, कांग्रेस में मचेगा बवाल

0

कमलनाथ के नये फरमान से उन नेताओं के मंसूबे डूबे जो दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, कांग्रेस में मचेगा बवाल

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मप्र में आसन्न नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ के एक फरमान ने नगरीय निकाय के चुनाव लड़ने वालों की उम्मीदों पर पानी डाला दिया है।
जी हां घरू वार्ड छोड़कर दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ने का ख्वाब देखने वाले कांग्रेसियों को बड़ा झटका लगा है।
इस आशय का आज एक पत्र मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एंव संगठन प्रभारी श्री चंद्रप्रभाष शेखर ने जारी किया है।

जिसमें लिखा है की प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने यह निर्देश दिये है कि कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें ही बनाया जाये जो व्यक्ति जिस वार्ड में रहता है एवं उसी वार्ड का मतदाता है। किसी भी उम्मीदवार का वार्ड परिवर्तन नहीं होगा। स्पष्ट कहा गया है की उक्त आदेश का आवश्यक रूप से पालन किया जाना अनिवार्य है।

▪︎कांग्रेसियों का चुनाव लड़ने का गडबडाया समीकरण .》

कमलनाथ के एक आदेश से दूसरे वार्ड में जाकर चुनाव लड़ने वालो का सियासी समीकरण बिगड़ गया है। इसी बात को लेकर भोपाल और इंदौर के कांग्रेसियों ने कांग्रेस की बैठक के दौरान हंगामा मचाया था।

अब इस निर्णय से दो बाते सामने आ रही है। एक तो यह की दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने वाले अब चुप बैठ जायेंगे, जिससे स्थानीय नेता को मौका मिलेगा। वहीं चुनाव दूसरी और चुनाव लड़ने का मन बना चुके नेता निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!