सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली में पहले दिन किसी ने नहीं भरा नाम निर्देशन पत्र, मप्र में नामांकन पत्रों की क्या रही स्थिति

0

नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली में पहले दिन किसी ने नहीं भरा नाम निर्देशन पत्र, मप्र में नामांकन पत्रों की क्या रही स्थिति

सच है तो ख़बर है

न्यूज़ लीडर्स : भोपाल, बड़वानी

नवगठित नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग में अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही शनिवार से नाम निर्देशन पत्र भरने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। प्रथम दिन दोनो नगर परिषद में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा गया है।

◇_महापौर के लिए एक और पार्षद के लिए 18 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त.》

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 11 जून को शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 18 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।

महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम इंदौर में एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। पार्षद पद के लिए जिला मुरैना में 1, भिंड में 2, ग्वालियर में 4, सागर में एक, छतरपुर में एक, सतना में एक, जबलपुर में एक, नर्मदापुरम में एक, विदिशा में एक, सीहोर में 2, शाजापुर में एक, इंदौर में एक और रतलाम में एक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया गया है। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

▪︎नगर परिषद ठीकरी – निवाली की अधिसूचना जारी.》

जिले में नवगठित नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग की अधिसूचना का प्रकाशन ठीकरी के रिटर्निग अधिकारी तहसीलदार डाॅ. मुन्ना अड एवं निवाली की तहसीलदार श्रीमती स्वाति उपाध्याय द्वारा 11 जून को प्रातः 10.30 बजे किया गया है। नगर परिषद ठीकरी एवं निवाली बुजुर्ग के 15 – 15 वार्डो के पार्षदो के पद हेतु नाम निर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही संबंधित तहसील कार्यालय में प्रारंभ हो गई है।

▪︎कहा होगी मतगणना जानिये.》

नगर परिषद ठीकरी के मतो की गणना उत्कृष्ट विद्यालय ठीकरी में एवं नगर परिषद निवाली बुजुर्ग के मतो की गणना शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाली में 18 जुलाई को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ की जायेगी।

▪︎और अंत में.》

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 जून को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 22 जून को प्रातः 10.30 बजे से संबंधित तहसील कार्यालय में की जायेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम 22 जून को दोपहर 3 बजे तक रहेगा । मतदान 13 जुलाई को प्रातः 7 से सायं 5 बजे तक होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!