सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders Panchayat_ पंचायत चुनाव : नाम वापसी के बाद जिला पंचायत के 14 वार्डो में 46 उम्मीदवार मैदान में अजमा रहे है किस्मत

0

पंचायत चुनाव : नाम वापसी के बाद जिला पंचायत के 14 वार्डो में 46 उम्मीदवार मैदान में अजमा रहे है किस्मत

“इस जिला पंचायत चुनाव में श्रीमती गीता चौहान, श्री बलवंतसिंह पटेल और श्रीमती लता रावत जिला पंचायत बड़वानी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। जिसमें मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल की बहन श्रीमती गीता चौहान और पुत्र श्री बलवंतसिंह पटेल है। वहीं सेंधवा विधायक श्री ग्यारसीलाल रावत की पत्नी श्रीमती लता रावत है”

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी जिला पंचायत से 14 वार्डो में नाम वापसी के बाद 46 उम्मीदवार मैदान में है। नाम वापसी के अंतिम दिवस तक 21 अभ्यर्थियो ने अपने नाम वापस ले लिये है।

◇_निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर जानिये उम्मीदवारों को.》

▪︎वार्ड क्रमांक-1 में 2 उम्मीदवार श्री जगदीशचन्द्र धनगर एवं श्री करणसिंह सुरज सिंह,
▪︎वार्ड क्रमांक -2 से भी 2 उम्मीदवार बलवंतसिंह पटेल एवं रेखाबाई दुर्गासिंग,
▪︎वार्ड क्रमांक –3 से 5 उम्मीदवार शांतिलाल गंगवाल, बरमा सोलंकी, कमस्या हिरला, भागीरथ धनसिंग, सायबा ब्राहम्णे,
▪︎वार्ड क्रमांक – 4 सेे 3 उम्मीदवार गीताबाई चौहान, किरण सस्ते, सानु इकाराम,
▪︎वार्ड क्रमांक -5 से 2 उम्मीदवार दीना दयाराम, सपना रोमड़े,
▪︎वार्ड क्रमांक – 6 से 5 उम्मीदवार प्यारसिंह बाका, रविन्द्र चौहान, ज्योति सुखलाल, रतनसिंग मेहता, दरबार जुवानसिंग,
▪︎वार्ड क्रमांक – 7 से 3 उम्मीदवार दुर्गाबाई मोगरे, मंजु यशवंत, अमृता रमेश,

▪︎वार्ड क्रमांक – 8 से 3 उम्मीदवार कविता कृष्णा, सुमन वर्मा, संगीता भार्गव,
▪︎वार्ड क्रमांक – 9 से 4 उम्मीदवार राकेश ग्यारसीलाल, भायदास माहरया, सुखलाल परमार, सिलदार सोलंकी,
▪︎वार्ड क्रमांक-10 से 3 उम्मीदवार सायजाबाई नवाड़े, लेदलीबाई नेवल्या, लतादेवी रावत,
▪︎वार्ड क्रमांक-11 से 4 उम्मीदवार अनिता शोभाराम, राजकला गरीष्म, नूरीबाई शोभाराम, गीता बाई सुखलाल,
▪︎वार्ड क्रमांक -12 से 3 उम्मीदवार पुनी मालजी, कविता विकास आर्य, सुभद्रा परमार,
▪︎वार्ड क्रमांक -13 से 4 उम्मीदवार जामबाई रमेश, सावित्री महेश, सुलोचना मेहता, जसमाबाई रतनसिंग,
▪︎वार्ड क्रमांक -14 से 3 उम्मीदवार उषा दिलीप मोरे, जुलाल वसावे, महेश चौहान मैदान में है।

▪︎कैसा होगा मुकाबला! कितने रहेंगे आमने-सामने.》

जिला पंचायत के 14 स्थानों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें कुल 3 वार्डों में सीधा आमने-सामने मुकाबला होगा और कुल 6 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष है।वहीं कुल 3 वार्डों में चतुष्कोणीय मुकाबला हो रहा है। आपको बता दे, कुल 2 वार्डों में पंचकोणीय मुकाबला है। वार्डवार स्थिति को जानिए।
▪︎जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2 और 5 के उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला हो रहा है.》
▪︎जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4, 7, 8, 10, 12 और 14 में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
▪︎जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9, 11, और 13 में चतुष्कोणीय मुकाबला होने वाला है।
▪︎जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3, और 6 में पंचकोणीय मुकाबला होगा।

▪︎और अंत में.》

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रथम चरण के लिये मतदान 25 जून को, द्वितीय चरण के लिये मतदान 01 जुलाई और तृतीय चरण के लिये मतदान 08 जुलाई को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!