सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : पंचायत चुनाव_ बड़वानी – खरगोन सहित मप्र में नाम निर्देशन पत्र भरने वालों में आई तेजी

0

पंचायत चुनाव_ बड़वानी – खरगोन सहित मप्र में नाम निर्देशन पत्र भरने वालों में आई तेजी

न्यूज़ लीडर्स

आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना से तीन दिन तक त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत एक जून तक 5536 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू हुई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 114, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 412, सरपंच के लिए 3073 और पंच पद के लिए 1937 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गए हैं।

▪︎बड़वानी जिले में आये नाम निर्देशन पत्र.》

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तृतीय दिवस तक 114 नामांकन पत्र जमा किये गये है। इसमें 61 नामांकन पत्र महिलाओं और 53 नामांकन पुरुषों ने जमा किये है।

8जिला पंचायत सदस्य हेतु 1 महिला ने वार्ड क्रमांक 7 से अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। जबकि जनपद पंचायत सदस्य हेतु 3 महिला, 8 पुरूष, सरपंच हेतु 28 महिला, 26 पुरूष, पंच हेतु 29 महिला, 19 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है। इसी प्रकार जिला पंचायत हेतु अभी तक 1 नामांकन, जनपद सदस्य हेतु 11 नामांकन, सरपंच हेतु 54 नामांकन, पंच हेतु 48 नामांकन जमा हुये है।

▪︎जिले की 7 जनपद पंचायतों में नामांकन की स्थिति.》

बड़वानी जनपद पंचायत में जनपद सदस्य हेतु 4 पुरूष, सरपंच हेतु 3 महिला, 2 पुरूष, पंच हेतु 2 पुरूष ने अपना नामांकन जमा कराया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत ठीकरी में सरपंच हेतु 2 महिला, पंच हेतु 3 पुरूष, 3 महिला, जनपद पंचायत राजपुर में जनपद सदस्य हेतु 2 पुरूष, सरपंच हेतु 2 महिला, 8 पुरूष, पंच हेतु 20 महिला, 11 पुरूष, जनपद पंचायत सेंधवा में सरपंच हेतु 2 महिला, 2 पुरूष, जनपद पंचायत पाटी में सरपंच हेतु 4 महिला, 3 पुरूष, जनपद पंचायत पानसेमल में जनपद सदस्य हेतु 1 महिला, 2 पुरूष, सरपंच हेतु 6 महिला, 4 पुरूष, पंच हेतु 2 महिला, 3 पुरूष, जनपद पंचायत निवाली में जनपद सदस्य हेतु 2 महिला, सरपंच हेतु 9 महिला, 7 पुरूष, पंच हेतु 4 महिलाओं ने अपना नामांकन जमा कराया है।

▪︎खरगोन जिले में आये नाम निर्देशन पत्र.》

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तृतीय दिवस तक 202 नामांकन पत्र जमा किये गये है। इसमें 93 नामांकन पत्र महिलाओं और 109 नामांकन पुरुषों ने जमा किये है। जिला पंचायत सदस्य में 2 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किये।

▪︎जिला पंचायत सदस्य के जिलावार आये नाम निर्देशन पत्र.》

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला भोपाल में 7, भिण्ड में 6, ग्वालियर में 10, शिवपुरी में 11, गुना में 3, सागर में 2, टीकमगढ़ में 8, छतरपुर में 4, दमोह में 4, पन्ना में 4, रीवा में 4, सीधी में 1, सिंगरौली में 6, अनूपपुर में 2, कटनी में 1, जबलपुर में 2, नरसिंहपुर में 1, छिन्दवाड़ा में 3, बैतूल में 2, नर्मदापुरम में 1, रायसेन में 1, विदिशा में 2, सीहोर में 1, राजगढ़ में 1, आगर में 3, शाजापुर में 3, देवास में 2, खंडवा में 1, खरगोन में 2, बड़वानी में 1, झाबुआ में 3, धार में 1, उज्जैन में 3, रतलाम में 1, मंदसौर में 4, नीमच में 1 और निवाड़ी में 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

▪︎और अंत में.》

त्रि-पंचायत निर्वाचन के लिये आगामी 6 जून तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। प्रथम चरण के लिये मतदान 25 जून को, द्वितीय चरण के लिये 1 जुलाई और तृतीय चरण के लिये मतदान 8 जुलाई को सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!