सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders : खरगोन और बड़वानी जिले में 13 जुलाई को होगें नगरीय निकाय के चुनाव, सियासत गरमायी

0

खरगोन और बड़वानी जिले में 13 जुलाई को होगें नगरीय निकाय के चुनाव, सियासत गरमायी

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन-बड़वानी

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को कर दी है।
खरगोन और बड़वानी जिले की नगरपालिकाओं और नगय परिषदों के चुनाव दुसरे चरण में 13 जुलाई को होंगे।

▪︎खरगोन जिले के नगरीय निकाय.》

खरगोन जिले में 6 नगरीय निकायों के चुनाव हो रहे है, जिसमें खरगोन, सनावद और बडवाह नगरपालिका है। वहीं कसरावद, करही-पाडल्या और नव गठित बिस्टान नगर परिषद है।

खरगोन में 33 वार्ड, सनावद और बड़वाह में 18-18 वार्ड है। वहीं कसरावद, करही-पाडल्या और बिस्टान में 15-15 वार्ड है। बिस्टान में पहली बार चुनाव होंगे।
आपको बता दे, खरगोन में 122, सनावद में 47, बड़वाह में 34, कसरावद में 25, करही-पाडल्या में 15 और बिस्टान में 19 मतदान केन्द्र है।

▪︎बड़वानी जिले के नगरीय निकाय.》

बड़वानी जिले में केवल नव गठित नगर परिषद ठीकरी और निवाली के चुनाव हो रहे है। ठीकरी और निवाली नगर परिषद में 15-15 और इन्हीं नगर परिषद में 19-19 मतदान केन्द्र है।


▪︎राज्य निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम.》

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकायों के निर्वाचन की घोषणा 01 जून को कर दी है, यह निर्वाचन दो चरणों में होगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकायों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी ।
स्थानीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 11 जून को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन पत्र लेने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी।

नाम निर्देशन फार्म लेने की अंतिम तिथि 18 जून को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 जुलाई को प्रातः 10.30 से की जायेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। प्रतीक चिन्हों का आवंटन नाम वापसी के तुरंत पश्चात् किया जायेगा। द्वितीय चरण में मतदान 13 जुलाई को प्रातः 7 से सायं 5 बजे तक होगा। मतो की गणना एवं परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को प्रातः 9 बजे से की जायेगी।

▪︎और अंत में.》

चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी सियासत गरमाई है, आरक्षण को लेकर स्थितियां बदली है। राजनैतिक दल सक्रिय नजर आ रहे है, सभी अपनी जीत का दावा कर रहे है, लेकिन जीतेगा वहीं जिसे मतदाता जितायेंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!