सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द...

NEWS Leaders : खरगोन में आज से खुलेगी कृषि मंडी, कर्फ्यू में छूट दी जाएगी

0

खरगोन में आज से खुलेगी कृषि मंडी, कर्फ्यू में छूट दी जाएगी

खरगोन : शेख सादिक

अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने बताया कि सोमवार को भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट रविवार की तरह ही होगी। लेकिन अब सोमवार को दी जाने वाली छूट में कृषि मंडी को भी शामिल किया गया है। कृषि मंडी को लेकर एसडीएम श्री मिलिंद ढोके ने मंडी व्यापारियों के साथ रविवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक की।

सभी ने सोमवार 25 अप्रैल से अनाज एवं कपास मंडी को छूट देने के लिए अनुरोध किया। साथ ही व्यापारियों ने किसान भाइयों से अनुरोध है कि एक वाहन के साथ एक व्यक्ति एवं वाहन चालक अपनी कृषि उपज मंडी में कर्फ्यू अवधि में दी गई छूट की अवधि में ही विक्रय के लिए लाए।

▪︎इस छूट में क्या रहेगा बंद.》

अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा द्वारा 24 अप्रैल को जारी आदेश में यह छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसिया, दराती, फाल्या की दुकानें, धार्मिक स्थल, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी।

▪︎15 दिन बाद खुली अनाज व कपास मंडी.》

रामनवमीं पर हुई हिंसा के बाद से शहर में कर्फ्यू लगा है। इसकी वजह से 15 दिनों से शहर की अनाज व कपास मंडियां भी बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से किसान उपज लेकर नहीं आ पा रहे। इससे उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ऐसे में किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने ढील के दौरान अनाज व कपास मंडी शुरू करने का भी निर्णय लिया। वहीं व्यापारियों ने किसानों से अनुरोध है कि एक वाहन के साथ एक व्यक्ति एवं वाहन चालक अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे।

बैठक में श्री मनजीत सिंह चावला अध्यक्ष कपास मंडी, श्री मन्नालाल जयसवाल, श्री राकेश जैन अध्यक्ष अनाज मंडी, श्री आकाश महाजन, श्री श्रीयंस जैन, श्री पंकज सुगन्धी श्री मुकेश संचेती आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!