सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : खरगोन में सुबह कर्फ्यू में मिलेगी छूट, शहर में फ्लैग मार्च, घरों में नमाज, गुड फ्राइडे भी घरों में, सामान्य होते हालात

0

खरगोन में सुबह कर्फ्यू में फिर मिलेगी छूट, शहर में निकला फ्लैग मार्च, घरों में हुई नमाज, गुड फ्राइडे भी घरों में, सामान्य होते हालात

न्यूज़ लीडर्स : शेख सादिक खरगोन

खरगोन शहर में आज शनिवार को फिर कर्फ्यू में छूट की जाएगी। कलेक्टर श्रीमति अनुग्रहा पी ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी जाएगी।यह छूट महिला-पुरुष दोनों के लिए रहेगी।

गुरुवार की तरह बिना वाहनों के नागरिक अत्यावश्यक सामग्री सब्जी, फल, दूध ,किराना सामान और मेडिकल के अलावा इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग दुकानें, मिस्ठान और नमकीन की शॉप्स खोल सकेंगे। कलेक्टर ने आदेशित किया है कि दुकानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर 5 या 5 से ज्यादा नागरिक खड़े होकर एकत्रित नही होंगे।

▪︎खरगोन में हालात तेजी से सामान्य की ओर.》

खरगोन में हालात अब तेज़ी के साथ सामान्य हो रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ इंदौर के संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता भी खरगोन में लगातार कैंप कर स्थिति पर सतत् नज़र रखे हुए हैं। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने आज उन क्षेत्रों का पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण किया जहाँ पर हाल ही में उपद्रव हुए थे। प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उत्पातियों के ख़िलाफ़ सख्त क़ानून कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम में विभिन्न धर्मों के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की बैठक हुई।

▪︎आला अफसरो के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च.》

खरगोन में स्थिति तेज़ी से सामान्य हो रही है।संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता ने सायंकाल तालाब चौक क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

▪︎कर्फ्यू में मिली 4 घंटे की छूट, शांतिपूर्ण रहा शहर.》

खरगोन शहर में शुक्रवार को सुबह और शाम को दो बार 2-2 घंटे की छूट दी गई। शुक्रवार को दी गई छूट महिला और पुरुष दोनों के लिए रही। साथ ही फल सब्जी, किराना, शासकीय उचित मूल्य की दुकानें, इलेक्ट्रिक रिपेरिंग की शॉप,स्वीट नमकीन और मेडिकल की दुकानें भी खुली रखी गई।

लोगों ने शान्तिपूर्वक घरों से बाहर निकल कर ज़रूरी सामान की ख़रीदारी की। छूट के बाद इंदौर संभागायुक्त ड़ॉ. पवन शर्मा, आईजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री तिलक सिंह, कलेक्टर श्रीमति अनुग्रहा पी. और एसपी श्री रोहित काशवानी ने शहर की स्थिति पर नजर रखी।

▪︎घरों में हुई नमाज, घरों में ही मनाया गुड फ्राइडे*

कर्फ्यूग्रस्त खरगोन शहर में मुस्लिम संप्रदाय ने शुक्रवार की नमाज अपने-अपने घरों में ही पढ़ी। वहीं 15 अप्रैल के गुड फ़्राइडे पर ईसाई धर्मगुरु थॉमस चाक़ो ने भी शहर की शांति के लिए गिरजाघरों को नहीं खोलने और अपने घरों से ही पूजा करने की सहमति प्रदान की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!