सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : इंदौर में एक सिरफिरे ने पुलिसवाले की जमकर की पिटाई, वायरल वीडियो से लगा पता

0

इंदौर में एक सिरफिरे ने पुलिसवाले की जमकर की पिटाई, वायरल वीडियो से लगी जानकारी

इंदौर : न्यूज़ लीडर्स

इंदौर में एक पुलिस कर्मी को पिटने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लोग को वायरल हुए वीडियो से पता चली, उसके बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया।उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज किया है।

▪︎मामला क्या है.》

एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक सिपाही जयप्रकाश जायसवाल गांधी नगर थाने के पुलिस फायर ब्रिगेड में पदस्थ है। मारपीट की घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यंकटेश विहार कॉलोनी शिव मंदिर के पास हुई है।

पिटता पुलिस

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक युवक लहराते हुए गाड़ी चला रहा था। पुलिस वाले जयप्रकाश ने उसे समझाया तो पहले आरोपित ने पत्थर मारा और बाद में पुलिस वाले की डंडे से धुनाई शुरू कर दी। मौके पर जमा भीड़ में शामिल लोग जयप्रकाश के साथ हो रही मारपीट का वीडियो बनाते रहे। पुलिस के मुताबिक गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम दिनेश प्रजापति निवासी व्यंकटेश विहार कॉलोनी है। वह मजदूरी करता है।

और अंत में।》

पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला आरोपी एक सिरफिरा था जो सिपाही को जमकर डंडों से मार रहा है। सिपाही बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन आरोपित उसे पीटता जा रहा है। मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!