सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो...

Newsleaders : बड़वानी को मिला ‘3D हीरो’ जिले के नये पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ला ने संभाली कमान

1

Newsleaders : बड़वानी को मिला ‘3D हीरो’ जिले के नये पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ला ने संभाली कमान

सामाजिक बदलाव की मिसाल रहे अब बड़वानी जिले में सुरक्षा और नवाचार की करेंगे नई शुरुआत

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

आदिवासी बहुल बड़वानी जिले को लंबे इंतजार के बाद स्थायी पुलिस अधीक्षक मिल गया है। वर्ष 2016 बैच के चर्चित आईपीएस अधिकारी पद्मविलोचन शुक्ला ने रविवार को जिले की पुलिस कमान संभाल ली। गृह विभाग द्वारा 1 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत उनकी नियुक्ति की गई है। इससे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर प्रभारी एसपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नए एसपी की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब 2 मार्च को नागलवाड़ी जिला बड़वानी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। इस ऐतिहासिक बैठक में हजारों किसानों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

“ऐसे में एक अनुभवी और नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी की तैनाती को सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है”

▪️झाबुआ में ‘3D अभियान’ से पहचान.

झाबुआ जिले में एसपी रहते हुए पद्मविलोचन शुक्ला ने ‘3D अभियान’ यानी डीजे, दारू और दहेज के खिलाफ मुहिम चलाकर सामाजिक जागरूकता की नई मिसाल पेश की थी। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने पंचायतों, युवाओं और बुजुर्गों को जोड़कर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा किया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।

▪️नवाचार पुलिसिंग से प्रसिद्धि पाई.

इसके अलावा भोपाल में ट्रैफिक डिप्टी कमिश्नर और इंदौर में रेल एसपी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ‘पटरी की पाठशाला’ और ‘हमारी सवारी भरोसे वाली’ जैसे अभिनव अभियान चलाए। इन अभियानों का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना था।

▪️अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान.

उनकी इनोवेटिव पुलिसिंग और सामाजिक अभियानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है। उनके कार्यों के लिए उनका नाम World Book of Records London में दर्ज किया जा चुका है।

▪️नये पुलिस कप्तान से नई उम्मीद.

आदिवासी और किसान बहुल बड़वानी जिले में उनकी तैनाती से कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जनविश्वास में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में नवाचार आधारित पुलिसिंग का नया दौर शुरू हो सकता है।

▪️और अंत में.

2016 बैच के आईपीएस अधिकारी पद्मविलोचन शुक्ला ने बड़वानी जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। झाबुआ में ‘3D अभियान’ और नवाचार आधारित पुलिसिंग के लिए चर्चित शुक्ला के नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति कृषि कैबिनेट बैठक से ठीक पहले होने से इसे प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1 Comment
  1. xnxx.com says

    Yoour method oof descriibing tthe wholee thhing inn this piece of
    wwriting is genuinely fastidious, alll bbe abnle to effortlessly
    bee awarre oof it, Thaks a lot. xnxx

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!