सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा...

Newsleaders : निमरानी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सब्जी लेने जा रहा था धामनोद, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

0

Newsleaders : निमरानी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सब्जी लेने जा रहा था धामनोद, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

न्यूज लीडर्स : दिग्विजय सिंह पटेल

खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ग्राम निमरानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह तड़के माया फैक्ट्री के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रवि पिता ओम वर्मा 35 वर्ष, निवासी पिपरी थाना ठीकरी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। रवि वर्मा सब्जी का व्यवसाय करता था और शनिवार सुबह करीब 4 बजे बाइक से धामनोद सब्जी मंडी सब्जी खरीदने के लिए निकला था।
इसी दौरान नेशनल हाईवे पर ग्राम निमरानी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया

सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक और युवक को पड़ा देखा, जिसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को सेंधवा टोल की एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद भेजा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!