सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

News Leaders : बड़वानी में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय प्रशिक्षिण कार्यक्रम सम्पन्न

0

बड़वानी में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय प्रशिक्षिण कार्यक्रम सम्पन्न

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

सेव द चिल्ड्रन संस्था द्वारा स्थानीय होटल साखी रिसोर्ट में परियोजना क्षेत्र बड़वानी की ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षिण आयोजित किया गया। सर्व प्रथम मॉ शारदा के चित्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक अजय गुप्ता, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य आंनद सोनी, भगवान सेप्टा, सेव द चिल्ड्रन संस्था के राज्य कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप नायर एवं तनवी चौहान ने दीप प्रज्जवलित किया।

▪︎प्रशिक्षण में बताया की आंगनवाड़ी को कैसे संचालित करे.》

सेव द चिल्ड्रन संस्था के राज्य कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप नायर ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आवश्यकता के बारे मे बताया। इसके बाद प्रशिक्षक तनवी चौहान ने बताया की ऑगनवाड़ी केंन्द्रो में किस प्रकार कुपोषित बच्चो की पहचान कर उन्हें एन आर सी केन्द्र भेज सकते है। कुपोषण से बचाव के क्या क्या तरीके है। गर्भावस्था में किस प्रकार का आहार गर्भवती महिलाओं को लेना हैं, व किस प्रकार वे सुरक्षित प्रसव करा सकते है, साथ ही ऑगनवाड़ी केन्द्रो में बच्चों की ऊचाई, वजन किस प्रकार उपकरणों की सहायता से मापा जा सकता है, के बारे में विस्तारपुर्वक बताया। जिससे की हम ऑगनवाड़ी केन्द्रों को अच्छे से संचालित कर पायेगें।

▪︎और अंत में.》

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सेव द चिल्ड्रन संस्था के परियोजना समन्वयक मनीष गुप्ता के द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से अजय गुप्ता जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य आंनद सोनी भगनवा सेप्टा सहित संस्था से प्रदीप नायर तनवी चौहान मनीष गुप्ता अभिलाष बोर्डिया श्वेता भावसार कनसिंग कन्नौजे मोहमद फारूक खान, अमित शर्मा व ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!