सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस...

Newsleaders : पूर्व गृहमंत्री की पुत्री के निधन से शोकाकुल लोकतंत्र संरक्षण यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

0

Newsleaders : पूर्व गृहमंत्री की पुत्री के निधन से शोकाकुल लोकतंत्र संरक्षण यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर निकाली जा रही ‘प्रकृति–संस्कृति–संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा बच्चन के आकस्मिक निधन के बाद लिया गया।

यात्रा के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खरते ने बताया कि दुखद समाचार मिलते ही यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि शोक की इस घड़ी में राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को विराम देना नैतिक दायित्व है।

●》यात्रा का घटनाक्रम.》》

11 दिवसीय यह पदयात्रा 5 जनवरी से प्रारंभ हुई थी, जो बड़वानी जिले के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए आगे बढ़ रही थी। शुक्रवार को यात्रा का पांचवां दिन था और यह सेंधवा शहर पहुंची थी। यहां गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन शोक समाचार के बाद आगे की गतिविधियां तत्काल रोक दी गईं।

संयोजक के अनुसार, लोकतंत्र संरक्षण यात्रा शनिवार सुबह 9 बजे पुनः प्रारंभ होगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!