सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस...

News Leaders : दिल्ली में पेट्रोल का शतक, मूडीज रिपोर्ट कितने बढ़ेंगे दाम, निमाड़ के भाव जानिये

0

बढ़े दाम घटे अरमान : दिल्ली में पेट्रोल का शतक, मुंबई में ₹ 115 के पार, मूडीज की रिपोर्ट, निमाड़ जिले के दाम जानिये

नई दिल्ली : न्यूज़ लीडर्स

देश की जनता को आज फिर महंगाई का झटका लगा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। मंगलवार को भी 8 दिन में 7वीं बार तेल के दाम बढ़ाए गए। पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसे इन आठ दिनों में कीमतों में लगभग 4.80 रुपये महंगा हो गया है।

▪︎ बड़वानी – खरगोन जिले में किस दाम में पेट्रोल – डीजल .》

तेल की कीमतों में  लगातार बढोतरी का असर खरगोन और बड़वानी  जिलों में भी है। दोनो जिलों में पेट्रोल में 0.88 पैसे दाम बढ़ने से पेट्रोल प्रति लीटर ₹ 114.16, और डीजल में 0.72 पैसे दाम बढ़ने से डीजल ₹ 97.38 प्रति लीटर हो गया है, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर छोटे ग्राहकों में देखा जा रहा है, विशेष कर किसान वर्ग परेशान है।

▪︎पेट्रोल-डीजल में तेजी, कच्चे तेल में नरमी.》

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम करीब 26 फीसदी तक घट चुके हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आउट ऑफ कंट्रोल होते दिखाई दे रहे हैं। 22 मार्च से अब तक यानी 8 दिन में 7 बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

“रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर से गिरकर अब 103 डॉलर तक आ गए हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि राष्ट्रीय बाजार में अभी कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने वाला नहीं हैं।”

▪︎देश के राज्यों में, ₹100 के पार पेट्रोल की मार.》

मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

▪︎एक रिपोर्ट_ कितना दम निकाल सकता है दाम.》

मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए तेल कंपनियों आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की थी जिससे उन्हें 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान आईओसी को एक से 1.1 अरब डॉलर, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल को प्रत्येक को 55 से 65 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपये का इजाफा करना होगा। इस तरह अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 15 रुपये का और इजाफा हो सकता है।

▪︎बढ़ चुके हैं 7 बार दाम, 8 दिन में.》

मार्च महीने में पिछले 7 दिन महंगाई को बढ़ाने वाले रहे हैं।
• 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस के दाम भी 50 रुपए बढ़े थे।
• 23 मार्च को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगे हुए थे।
• 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से राहत मिली थी, लेकिन CNG-PNG के दाम 1 रुपए तक महंगे हुए।
• 25 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।
• 26 मार्च को चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
• 27 मार्च को पांचवी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
• 28 मार्च को छठवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
• 29 मार्च को सातवीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े। पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!