सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ...

Newsleaders : प्रधान मंत्री और सड़क मंत्री से सांसद की गुहार, बिजासन घाट दुर्घटनाओं पर राज्यसभा में उठा मुद्दा, भावुक होते हुए सांसद सोलंकी ने वैकल्पिक सड़क की मांग की

0

Newsleaders : प्रधान मंत्री और सड़क मंत्री से सांसद की गुहार, बिजासन घाट दुर्घटनाओं पर राज्यसभा में उठा मुद्दा, सांसद सोलंकी ने वैकल्पिक सड़क की मांग

न्यूज लीडर्स विशेष

मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र सीमा पर स्थित सेंधवा का बिजासन घाट वर्षों से भीषण सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। अब यह मामला राज्यसभा तक पहुँच गया है, जहां राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने गंभीर चिंता जताते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

डॉ. सोलंकी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बिजासन घाट पर हर वर्ष सैकड़ों दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार एक ही स्थान पर 90 से अधिक हादसे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र तकनीकी खामियों के कारण अत्यधिक दुर्घटना-प्रवण हो गया है, जिससे प्रतिदिन आम नागरिक, यात्री और ड्राइवर जान गंवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटनाओं और वाहनों की भीड़ के कारण 24 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आपातकालीन सेवाओं पर भी भारी असर पड़ता है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बिजासन घाट पर तुरंत नई सुरक्षित सड़क बनवाने की मांग की।

डॉ. सोलंकी ने उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पहले गणेश घाट पर भी उन्होंने यही मुद्दा उठाया था। जिसके बाद सरकार ने त्वरित संज्ञान लेकर 107 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया। नई सड़क बनते ही वहाँ दुर्घटनाएँ समाप्त हो गईं। यह साबित करता है कि उचित तकनीकी समाधान दुर्घटनाओं को रोक सकता है।

भावुक होते हुए सांसद ने कहा कि सड़क हादसों ने सैकड़ों परिवारों से उनके प्रियजन छीन लिए हैं। यह आंकड़े नहीं, बल्कि उन परिवारों की वेदना है जिन्होंने अपनों को खोया है। इसलिए बिजासन घाट पर तत्काल वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग बनाना समय की मांग है।

बिजासन घाट की समस्याएँ अब संसद में उठ चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि क्षेत्र को जल्द ही सुरक्षित सड़क का समाधान मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!