सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी...

News Leaders : आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पांच दिनों में चौथी बार बढ़े, बड़वानी खरगोन जिले के दाम जानिये

0

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पांच दिनों में चौथी बार बढ़े, बड़वानी खरगोन जिले के दाम जानिये

“बड़वानी और खरगोन जिले में पेट्रोल ₹ 0.82 पैसे और डीजल ₹ 0.77 पैसे प्रति लीटर के आसपास बढ़ा है, इन जिलों में अब  पेट्रोल ₹ 112.41 और डीजल ₹ 095.73 के दाम लगभग हो गये है”

देश_ न्यूज़ लीडर्स

देखिये वीडियो

जनता पर महंगाई की मार जारी है। देश में आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पांच दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

▪︎देश में आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम.》

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही तेल का दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में महज पांच दिनों में तीन रुपये से ज्‍यादा की वृद्धि ने आम उपभोक्‍ता की चिंता को बढ़ा दिया है।

▪︎बड़वानी-खरगोन जिले में बढ़े हुए दाम को जानिये.》

मप्र के इन आदिवासी अंचल के जिले में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर हुआ। किसानों और मध्यम वर्ग के दुपहिया वाहन चालको पर इसका सिधा असर हो रहा है।
बड़वानी और खरगोन जिले में पेट्रोल ₹ 0.82 पैसे और डीजल ₹ 0.77 पैसे प्रति लीटर के आसपास बढ़ा है, इन जिलों में अब  पेट्रोल ₹ 112.41 और डीजल ₹ 095.73 के दाम लगभग हो गये है।

▪︎और अंत में.》

देश की आर्थिक मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 113.35 रुपये और 97.55 रुपये  है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा बाकी सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!