सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा...

NEWS Leaders : भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी के दिग्विजय सिंह को “मौलाना” कहने पर सियासी बवाल ! जवाब में दिग्गी राजा ने क्या कहा जानिए ?

0

NEWS Leaders : भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी के दिग्विजय सिंह को “मौलाना” कहने पर सियासी बवाल ! जवाब में दिग्गी राजा ने क्या कहा जानिए ?

न्यूज लीडर्स डेस्क

बीते दिनों त्योंथर से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री की सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को “मौलाना” कहकर संबोधित करने वाले बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है।

इस टिप्पणी की चारों ओर निंदा हो रही है और सोशल मीडिया पर भी व्यापक विरोध देखने को मिल रहा है।

दिग्विजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान हैं। उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध थे और रहेंगे। पुत्र ‘सपूत’ या ‘कपूत’ हो सकता है, किंतु पिता कभी ‘कुपिता’ नहीं हो सकता। प्रभु सिद्धार्थ को ईश्वर सद्बुद्धि दें।”

लोगों का कहना है कि दिग्विजय सिंह और सिद्धार्थ तिवारी के परिवार के रिश्ते बेहद आत्मीय रहे हैं। चुनावी हार-जीत के बावजूद दिग्विजय सिंह ने इस परिवार का राजनीतिक सहयोग किया। कभी सिद्धार्थ स्वयं दिग्विजय को “अंकल-अंकल” कहकर अपने घर बुलाते थे और उनके साथ आत्मीयता दिखाते थे। ऐसे में उनके खिलाफ दिया गया यह बयान लोगों को नागवार गुजरा।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि राजनीति में कटुता की बजाय संवाद और सम्मान की परंपरा जीवित रहनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!