सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग...

NEWS Leaders : दशहरा मैदान में दो पक्षों की भिड़ंत, लाठी-डंडे और पत्थर चले

0

NEWS Leaders : दशहरा मैदान में दो पक्षों की भिड़ंत, लाठी-डंडे और पत्थर चले

न्यूज लीडर्स : जफर अली धार

धार शहर के दशहरा मैदान स्थित वेयरहाउस के पास सोमवार शाम पट्टे की जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ कहासुनी का दौर देखते ही देखते टकराव में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। अचानक हुए हंगामे से क्षेत्र में अफरातफरी और तनाव फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद जमीन पर कब्जे और सीमांकन को लेकर भड़का। पहले दोनों पक्षों में गरमागरमी हुई, उसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया। झगड़े में महिलाओं ने भी पत्थर फेंककर हिस्सा लिया। हालात बेकाबू होते देख आसपास के लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन मामला और बिगड़ता चला गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सख्ती दिखाई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक दशहरा मैदान क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं से शांति-व्यवस्था प्रभावित होने पर चिंता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!