सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
रविवार का राशिफल : वृश्चिक में चंद्रमा, बढ़ेगी ऊर्जा और गहराई से सोचने की क्षमता, वरियान योग असर में... राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल

NEWS Leaders : नर्मदा जयंती के अवसर पर मंडलेश्वर और बड़वानी में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन

0

NEWS Leaders : नर्मदा जयंती के अवसर पर मंडलेश्वर और बड़वानी में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन

मुख्य मंत्री नर्मदापुरम में मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस महोत्सव में होगें शामिल

न्यूज लीडर्स : विशेष

नर्मदा जयंती के अवसर पर मंडलेश्वर और बड़वानी में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। नर्मदा जयंती के अवसर पर रामघाट मण्डलेश्वर में और बड़वानी में निर्झरणी महोत्सव पर शिवकुंज में लोकगीतों के साथ भक्ति गायन की बयार बहेगी।

“यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन खरगोन और बड़वानी की ओर से आयोजित है”

●》रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव आयोजन.》》

नर्मदा जयंती के अवसर पर रामघाट मण्डलेश्वर में निर्झरणी महोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन के दौरान आमंत्रित दलों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

“निर्झरणी महोत्सव एक और हमें मां नर्मदा के प्रति धन्यता ज्ञापित करने का अवसर देता है,वही नई पीढ़ी को सहज प्रस्तुतियों के माध्यम से मां नर्मदा को श्रद्धापूर्वक जानने का अवसर भी प्रदान करता है”

●》निर्झरणी महोत्सव पर शिवकुंज में बहेगी लोकगीतों और भक्ति गायन की बयार.》》

बड़वानी में शिव कुंज आशाग्राम के मुक्ताकाश मंच पर मां नर्मदा के प्रति धन्यता ज्ञापित करने का उत्सव निर्झरणी महोत्सव का आयोजन आज सायं काल 6.30 बजे हो रहा है। जिसे नृत्य नाटिका नर्मदे हर की प्रस्तुति से उज्जैन के तृप्ति नागर एवं साथियों के द्वारा सहज भाव से आमजन तक नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

●》और अंत में.》》

आज शाम 5:00 बजे नर्मदापुरम में “मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस महोत्सव-2025 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा के छिपानेर में 11 करोड रुपए से नवनिर्मित नर्मदा घाट सहित लगभग 300 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!