सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा...

NEWS Leaders : राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे, उन्होंने मरीजों और परिजनों से बात की, हालात देख सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

0

NEWS Leaders : राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे, उन्होंने मरीजों और परिजनों से बात की, हालात देख सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

न्यूज लीडर्स डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे. यहां आसपास सड़क, फुटपाथ और सबवे पर डेरा डाले कई मरीजों और उनके परिवारों से उन्होंने बात की और उनका दर्द साझा किया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर रात एम्स पहुंच गए। इस दौरान अव्यवस्था को देखकर राहुल गांधी नाराज हो गए और उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

“आधी रात दिल्ली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, सड़क किनारे ठहरे मरीजों और उनके परिजनों से मिले कांग्रेस नेता एक मरीज राहुल गांधी से कहता है कि उसे पास दिया गया है जबकि कोई तारीख नहीं बताई है।”

●》राहुल गांधी ने  सरकार पर साधा निशाना.》》

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते कहा, ‘बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता को आज मैं एम्स के बाहर मरीजों और उनके परिवारों से मिलाने के बाद देखा, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।’

गांधी ने कहा, ‘इलाज की राह में वे सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर सोने को मजबूर हैं-ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।’

●》कांग्रेस ने वीडियो और फोटो पोस्ट कर लिखा.》》

इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!