सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे, उन्होंने मरीजों और परिजनों से बात की, हालात देख सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

0

NEWS Leaders : राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे, उन्होंने मरीजों और परिजनों से बात की, हालात देख सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

न्यूज लीडर्स डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे. यहां आसपास सड़क, फुटपाथ और सबवे पर डेरा डाले कई मरीजों और उनके परिवारों से उन्होंने बात की और उनका दर्द साझा किया.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर रात एम्स पहुंच गए। इस दौरान अव्यवस्था को देखकर राहुल गांधी नाराज हो गए और उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

“आधी रात दिल्ली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, सड़क किनारे ठहरे मरीजों और उनके परिजनों से मिले कांग्रेस नेता एक मरीज राहुल गांधी से कहता है कि उसे पास दिया गया है जबकि कोई तारीख नहीं बताई है।”

●》राहुल गांधी ने  सरकार पर साधा निशाना.》》

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते कहा, ‘बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी और सरकारी असंवेदनशीलता को आज मैं एम्स के बाहर मरीजों और उनके परिवारों से मिलाने के बाद देखा, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं।’

गांधी ने कहा, ‘इलाज की राह में वे सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर सोने को मजबूर हैं-ठंडी जमीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।’

●》कांग्रेस ने वीडियो और फोटो पोस्ट कर लिखा.》》

“इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!