सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में...

NEWS Leaders : सेंधवा-निवाली में आयेंगा नर्मदा जल, मुख्यमंत्री 11 जनवरी को रखेंगे आधारशिला, कलेक्टर एसपी ने किया स्थल निरिक्षण

0

NEWS Leaders : सेंधवा-निवाली में आयेंगा नर्मदा जल, मुख्यमंत्री 11 जनवरी को रखेंगे आधारशिला, कलेक्टर एसपी ने किया स्थल निरिक्षण

सी.एम. सेंधवा निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का करेंगे भूमि पूजन, तैयारियां में जुटा प्रशासन

न्यूज लीडर्स : नजमुद्दीन शेख

सेंधवा और निवाली क्षेत्र की बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव 11 जनवरी को सेंधवा में भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डाॅ.राहुल फंटिग और पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर सहित जिला अधिकारियों ने सेंधवा पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने किले के पिछे के प्रांगण का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल तय कर हेलीपैड और पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया।

●》क्या है सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना.》》

मप्र शासन की करोडो रुपए की परियोजना से सेंधवा विधान सभा के 67 और पानसेमल विधान सभा के 23 ग्राम इस योजना से लाभान्वित होगें। वहीं राजपुर विधानसभा में 160 ग्रामों को नर्मदा का जल मिल रहा है। जबकी खरगोन जिले के 400 ग्रामों को सिंचाई के लिए जल मिल रहा है।

●》सीएम के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह.》》

कई वर्षों से सेंधवा क्षेत्र में नर्मदा के जल को लेकर मांग उठाई जा रही थी जो अब मुर्त रूप ले रही है। सीएम डाॅ.मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सहित जिला अधिकारियों के सेंधवा आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस.वीरा स्वामी सहित जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की, वहीं सेंधवा ओर पानसेमल विधान सभा के जिन गांवों में इस योजना का जल मिलेगा उसे लेकर ग्रामवासियों में प्रसन्नता देखी जा रही है।

●》और अंत में.》》

मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के सेंधवा आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण में कलेक्टर डाॅ.राहुल फंटिग, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर सहित जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, एसडीएम सेंधवा श्री आशीष, एसडीओपी श्री कमलसिंह चौहान, सीएमओ श्री मधु चौधरी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!