सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : शासकीय भवनों के परिसर बनें अनाधिकृत पार्किंग स्थल, वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग बनी मुसीबत, पार्किंग स्थल की भी दरकार है

0

NEWS Leaders : शासकीय भवनों के परिसर बनें अनाधिकृत पार्किंग स्थल, वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग बनी मुसीबत, पार्किंग स्थल की भी दरकार है

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर, खेतिया

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर बसे खेतिया शहर में इन दिनों शासकीय परिसर अनाधिकृत तरिके से पार्किंग स्थल बने हुए है। वहीं शहर में तेजी से बढ़ रहे वाहनों को लेकर सार्वजनिक पार्किंग स्थल की दरकार होने लगी है।

वहीं इन शासकीय स्थलों में निर्मित परिसरों और भवनों की दीवारों पर नगर पंचायत परिषद खेतिया द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रही है। वहीं दूसरी ओर निजी वाहन मालिक अनाधिकृत तरिके से इन संदेशों के सामने अपने वाहन खड़े कर सुगम यातायात को प्रभावित कर रहे है।

जबकी सामुदायिक भवन, न्यायालय परिसर की दिवार एवं पशु बाज़ार अब पार्किंग स्थल में परिवर्तित होते जा रहे है और नगर पंचायत परिषद द्वारा निर्मित सेल्फी प्वाइंट भी अवैध पार्किंग करने वालों की भेंट चढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 अक्टूबर 24 को सांसद्वय गजेंद्र सिंह पटेल सुमेरसिंह सोलंकी एवं विधायक श्याम बर्डे द्वारा उद्घाटित हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया के भवन पर ताले लगे होने से अस्पताल परिसर में वाहन मालिकों ने अपने वाहनों के पार्किंग करना शुरू कर दिये है।

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईश्वर महाले का कहना है कि हमारे द्वारा पार्किंग करने वालों को सूचित किया है। कार्रवाई कर के हटा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!