सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि...

Newsleaders : यूजीसी नियमों पर उबाल, सेंधवा में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

0

Newsleaders : यूजीसी नियमों पर उबाल, सेंधवा में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

न्यूज़ लीडर्स : सेन्धवा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों के खिलाफ सेंधवा में गुरुवार को सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। श्रीराम मंदिर से शुरू हुई रैली दोपहर एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी के नए प्रावधान सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों से दूर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि यह नीति न केवल मेरिट आधारित व्यवस्था को कमजोर करती है, बल्कि संविधान की मूल भावना के भी विपरीत है।

“सवर्ण समाज का कहना है कि ये नियम सामान्य वर्ग को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षा, अवसर और न्याय से वंचित करने का माध्यम बनते जा रहे हैं”

प्रदर्शनकारियों ने इसे सामान्य वर्ग के भविष्य पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में ऐसे नियमों को स्वीकार नहीं करेंगे।

ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि सामान्य वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक उच्च स्तरीय पुनर्विचार समिति गठित की जाए, ताकि सभी वर्गों के हितों को संतुलित रूप से संरक्षित किया जा सके। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग भी देश में सम्मान, अवसर और न्याय का समान हकदार है — दया नहीं, अधिकार चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!