सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि...

Newsleaders : कसरावद में ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलें तबाह, किसान बोले, तत्काल मिले मुआवजा

0

Newsleaders : कसरावद में ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलें तबाह, किसान बोले, तत्काल मिले मुआवजा

न्यूज़ लीडर्स : दिग्विजय सिंह पटेल कसरावद

खरगोन जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार दोपहर बाद कसरावद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ चने के आकार के ओले गिरने लगे।

इसके साथ हुई बारिश और आंधी ने खेतों में खड़ी गेहूं, चना और मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, वहीं कई स्थानों पर पपीते के पेड़ भी उखड़ गए।

तेज हवाओं के चलते फसलें जमीन पर बिछ गईं और बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे पकने की अवस्था में पहुंच चुकी फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि नमी लंबे समय तक बनी रही तो दानों की गुणवत्ता प्रभावित होगी और उत्पादन में भी भारी गिरावट आ सकती है।

अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है। पहले से ही बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों के सामने अब फसल नुकसान ने आर्थिक संकट और गहरा कर दिया है।

किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!