सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए...

NEWS Leaders : मप्र में उपचुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई

0

NEWS Leaders : मप्र में उपचुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई

न्यूज लीडर्स डेस्क

मप्र में उपचुनाव को लेकर आगाज हो गया है। मप्र निर्वाचन आयोग की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है।

श्री सुखवीर सिंह मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
ने आज विजयपुर और बुदनी विधानसभा में उप निर्वाचन के संबंध में जानकारी देने के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

निर्वाचन सदन, भोपाल में आयोजित बैठक में बीजेपी से श्री एस.एस. उप्पल, कांग्रेस पार्टी से श्री जे.पी. धनोपिया, आम आदमी पार्टी से श्री सुमित चौहान, बहुजन समाज पार्टी से श्री पूर्णेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ ही दोनों जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा तथा सीहोर जिले की 156-बुदनी विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन की तारीखों को घोषित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह द्वारा विजयपुर तथा बुदनी विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 के संबंध में प्रेसवार्ता की।

●》और अंत में.》》

बुदनी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 76 हजार 397 है। इनमें महिला मतदाता 1 लाख 33 हजार 280 और पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 111 हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!