सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"04 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : शनिवार को कुम्भ, मेष और तुला समेत कई राशियों के लिए सफलता और धन लाभ... 03 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल : शुक्रवार को मेष, मकर और कुम्भ समेत कई राशियों को धन लाभ के योग, आपकी... 02 जुलाई  2026 का दैनिक राशिफल : मेष, तुला और धनु के लिए शुभ दिन, वृषभ व मकर रहें सतर्क, किस राशि को... 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? 3 राशियो... "28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म...

NEWS Leaders : खरगोन के पूर्व विधायक रायसिंह राठौर का निधन, सोमवार को अंतेष्टी, भाजपा में शोक व्याप्त

0

NEWS Leaders : खरगोन के पूर्व विधायक रायसिंह राठौर का निधन, सोमवार को अंतेष्टी, भाजपा में शोक व्याप्त

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

जिले में भाजपा के पितृपुरुष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष 84 वर्षीय रायसिंह राठौर का रविवार दोपहर में निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ होकर नगर के निजी अस्पताल में उपचाररत थे।

“भाजपा व सरकार में विभिन्न पदों पर रहे, कार्यकर्ताओं में रायसिंह बाबुजी के नाम से लोकप्रिय रहे”

जनसंघ की विचारधारा से जुड़कर वह राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यंत सक्रिय रहे। उनके निधन पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में शोक व्याप्त है।

“स्व. राठौर की अंतिम यात्रा 30 दिसंबर, सोमवार को प्रातः 10 बजे विवेकानंद कॉलोनी खरगोन स्थित निज निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार स्थानीय कुंदा तट स्थित मुक्तिधाम पर होगा”

●》रायसिंह राठौर का राजनीति सफर.》

रायसिंह राठौर ने स्थानीय एमजी रोड पर चाय की दुकान प्रारंभ की जिससे वे ‘चाय वाले बाबूजी’ के रूप में कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हुए। 1980 में भाजपा की स्थापना से लेकर 1987 तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे। 1987 से 1991 तक जिला महामंत्री का दायित्व निभाया। 1990 से 1992 तक खरगोन विधायक रहे।

दो बार अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन अंतर्गत हुई कारसेवा में शामिल हुए। 1992 में अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा ढहाए जाने पर सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार भंग होकर राष्ट्रपति शासन लगा, जिससे श्री राठौर की विधायकी भी चली गई। तत्पश्चात श्री राठौर ने अप्रैल 1993 से 1997 तक खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाया। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर 2004 से 2011 तक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे।

वे सदैव पार्टी के मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। उनकी राजनीतिक विरासत को पुत्र राजेंद्रसिंह राठौर ने आगे बढ़ाते हुए वे बीते पांच वर्ष से खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वरिष्ठ नेता रायसिंह बाबुजी का असमय निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति होकर कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!