सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की टाॅप 5 ख़बर, देखिए न्यूज लीडर्स

0

NEWS Leaders : बड़वानी जिले की टाॅप 5 ख़बर, देखिए न्यूज लीडर्स

• नवरात्रि पर्व पर क्या है कलेक्टर के निर्देश
• फटाखा लायसेंस के आवेदन आमंत्रित
• लायंस क्लब द्वारा बच्चों का नेत्र परीक्षण
• मद्य निषेध सप्ताह पर चित्रकला प्रतियोगिता
• मंदिर से चोरी वाले आरोपी को दंडित किया

●》नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों में विद्युत सुरक्षा का रखा जाये विशेष ध्यान-कलेक्टर डॉ. फटिंग.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

वर्तमान में नवरात्रि का पर्व चल रहा है, इस दौरान नगरों एवं ग्रामों में अनेक स्थानों पर गरबा पाण्डाल बनाये गये है, नवरात्रि के समापन पर विभिन्न स्थानों पर भण्डारे एवं दशहरा पर अनेक स्थानों पर रावण दहन होगा। अतः इन सभी स्थानों पर विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये जिससे कि घटना-दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो।

इन सभी स्थानों पर आयोजनकर्ताओं एवं विद्युत विभाग के अधिकारी यह जांच करे कि कही पर भी विद्युत के झूलते तार न हो। जिसके कारण किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना जिले में ना हो। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कही।

समय सीमा बैठक में अपर कलेक्टर श्री के के मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश एवं श्रीमती विशाखा देशमुख, एसडीएम सेंधवा श्री आशीष, राजपुर श्री जितेंद्र कुमार पटेल, पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया, बड़वानी श्री भूपेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

●》नवीन एवं नवीनीकरण फटाखा लायसेंस हेतु 18 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला दण्डाधिकारी डॉ. राहुल फटिंग द्वारा दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी/फटाखों के विक्रय हेतु 21 अक्टूबर से 04 नवंबर तक की अवधि के लिए अस्थाई लायसेंस जारी किये जायेंगे। नवीन अस्थाई फटाखा लायसेंस  एवं पूर्व के अस्थाई लायसेंस के नवीनीकरण हेतु आवेदन संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी के कार्यालय में 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नवीन अस्थाई फटाखा लायसेंस के आवेदन के साथ नियमानुसार लायसेंस शुल्क 600 रुपये का चालान एवं संबंधित पुलिस थाना/नगर पालिका/नगर परिषद/ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पत्रों पर विचार नही किया जायेगा।

●》लायंस क्लब द्वारा करवाया गया बच्चों का नेत्र परीक्षण.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है उसी तारतम्य में लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा स्थानीय कन्या शाला में बालिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया । लायन राम जाट ने बताया कि लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा सेवा सप्ताह में प्रतिदिन सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही है । इसी के तहत सोमवार को जिला चिकित्सालय बड़वानी के सहयोग से कन्या शाला में 400 बालिकाओं का नेत्र सहायक अनिल राठौड़ द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।

प्रधानाचार्य सुश्री रचना पुरोहित ने बताया कि कई लायन सदस्यों द्वारा वेट मशीन लाकर बालिकाओं का वजन करके चार्ट भी बनाया गया। जिसमें जो कमजोर बालिकाएं है उनका हीमोग्लोबिन भी चेक किया गया । लायंस क्लब अध्यक्ष लायन सचिन शर्मा ने बताया कि परीक्षण में 32 बालिकाओं में नजर की समस्या पाई गई जिन्हे जिला चिकित्सालय में बुलाकर उनके नंबर के चश्मे बनाकर प्रदान किए जाएंगे । इस सेवा गतिविधि में लायंस सदस्यों के साथ स्कूल शिक्षक श्रीमती मोहिनी शुक्ला, शिक्षक श्रावण कुमार अलावा, शिक्षक दिनेश डावर आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

●》मद्य निषेध सप्ताह के तहत स्कूलों में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन.》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वाधान में व्यसन से बचे सृजन में लगे मद्य एवं धूम्रपान निषेध दिवस पर 2 से 8 अक्टूबर तक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्र, छात्राओं व जनसामान्य में बढ़ती हुई तम्बाकू, धूम्रपान सेवन की प्रवृत्ति को रोकना तथा इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है, ताकि युवाओं, जनसामान्य को कैंसर, टीबी, हृदयघात आदि बीमारियों से बचाया जा सके।

इस अवसर पर तम्बाकू एवं धूम्रपान के सेवन के दुष्परिणामों पर आधारित कार्यक्रम जैसे- वाद-विवाद, निबंध-लेखन, प्रश्नमंच, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिताएं, नाटक, गीत, नृत्य आदि आयोजित किया जा रहा है इसी श्रृंखला में सोमवार को विश वुड एकेडमी बड़वानी, सीरवी इंटरनेशनल स्कूल, पैरामाउंट स्कूल, स्वामी मोहनानंद स्कूल बड़वानी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

●》मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का कारावास एवं 1 हजार जुर्माने से दंडित किया》》

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बड़वानी श्रीमती सीता कन्नोजे ने अपने पारित फैसले में मंदिर से चोरी करने के आरोपण में आरोपी सुरेश पिता संतोष बडवानी को धारा 457,380 भादवि मे 03-03 वर्ष का कारावास एवं 500-500 रूपये के जुर्माना से दण्डित किया है।

अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी बड़वानी श्रीमती मीना कुशवाह द्वारा की गई। अभियोजन मीडिया प्रभारी सुश्री कीर्ति चौहान द्वारा बताया कि फरियादी द्वारा घटना की रिपोर्ट थाने पर की गई थी। विवेचना के उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण मे अन्वेषण सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पाटीदार द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!