सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों... "27 मई 2026 बुधवार राशिफल : आज इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, रिश्तों में सावधान रहें ये लोग, बुधवार... "26 मई 2026 मंगलवार राशिफल : सिद्धि योग में कई राशियों को धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, हस्त नक्षत... "25 मई 2026 राशिफल : सिंह से कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर, कई राशियों को मिलेगा लाभ, प्रेम और व्या... "दैनिक राशिफल 24 मई 2026 : आज का दिन भावनात्मक फैसलों से बचने का संकेत दे रहा है, रिश्तों और पैसों म... "20 मई 2026 राशिफल : पुनर्वसु नक्षत्र में मेष, मिथुन और तुला को लाभ, कन्या-मकर रहें सतर्क, क्या कहते... मंगलवार का राशिफल : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को धन लाभ और कुछ को सा...

महंगाई का हमला: मकानों की कीमत में आ सकता है उछाल, जानिए क्‍या है कारण

0

नई दिल्‍ली । Russia का यूक्रेन पर हमला दुनिया को काफी परेशान करने वाला है। इससे तेल, सीमेंट और दूसरे कई सामान महंगे हो जाएंगे। इस बीच, रियल्टर्स बॉडी क्रेडाई ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के बीच सीमेंट जैसे कच्चे माल की कीमतों में संभावित वृद्धि के कारण आने वाले महीनों में मकानों की कीमतें बढ़ सकती हैं। क्रेडाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने एक बयान में कहा कि ग्‍लोबली दबाव बढ़ने से तेल की कीमतें बढ़ी हैं और शेयर बाजार वैश्विक स्तर पर टूटे हैं।

पिछले कुछ महीनों में तेल की कीमतों में हुई है जबर्दस्‍त बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संकट के बीच वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान की चिंताओं के कारण पिछले कुछ महीनों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। अब इसका असर भारत में देखने को मिलेगा। इलेक्‍शन के बाद यहां भी दाम बढ़ सकते हैं।

सीमेंट निर्माताओं को और अधिक परेशान करेगा

पटोदिया ने कहा कि इसके अलावा यह भारतीय सीमेंट निर्माताओं को और अधिक परेशान करेगा क्योंकि वे पहले से ही कच्चे माल और ऊर्जा की लागत में वृद्धि का दबाव झेल रहे हैं।

60-65 फीसदी कारोबार कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा

एसोसिएशन ने कहा कि सीमेंट निर्माताओं को यह बोझ उठाना होगा क्योंकि उनका 60-65 फीसदी कारोबार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा है। इसका प्रभाव रीयल एस्टेट उद्योग पर भी पड़ेगा।

Building material की कीमतों में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी

क्रेडाई के अध्यक्ष ने कहा कि Building material की कीमतों में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी ने डेवलपर्स को परियोजनाओं की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर किया है। पटोदिया ने कहा कि उद्योग के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि आने वाली तिमाही में कीमतों में और बढ़ोतरी होगी और मौजूदा संकट को देखते हुए उछाल कई गुना बढ़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!