सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश...

NEWS Leaders : करंट दुर्घटना के बाद जागा जनजातीय विभाग, छात्रावासों का प्रति शुक्रवार सघन निरीक्षण,

0

NEWS Leaders : करंट दुर्घटना के बाद जागा जनजातीय विभाग, छात्रावासों का प्रति शुक्रवार सघन निरीक्षण,

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मप्र सरकार पर हुए हमलावर, प्रमुख सचिव पहुंचे घटनास्थल पर

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मप्र में आदिवासी छात्रावासों को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई है। धार जिले के रिंगनोद के जनजाति बालक छात्रावास में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। 12वीं के इन दोनों छात्रों के शव छात्रावास परिसर में बने पानी के टैंक में मिले।

●》उमंग सिंघार मप्र सरकार पर हमलावर.》》

इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मप्र सरकार पर हमलावर हुए। उन्होने इसे घोर लापरवाही का मामला बताते हुए करंट लगने के मामले की जांच कर जिम्मेदारों को सजा देने की बात कही,

●》जागा जनजातीय विभाग, छात्रावासों का प्रति शुक्रवार सघन निरीक्षण.》》

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के निर्देश पर आयुक्त जनजातीय के आदेश,

● जनजातीय कार्य विभाग की सभी संस्थाओं के सघन निरीक्षण के लिये संभाग स्तरीय दल गठित किये जायेंगे।
● यह दल जनजातीय विद्यार्थियों के स्कूल, छात्रावासों, आश्रम शालाओं, कन्या शिक्षा परिसरों, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं अन्य संस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।
● इन दलों द्वारा दिये गये निरीक्षण प्रतिवेदन पर समुचित कार्यवाही कर विभागीय संभागीय उपायुक्त हर शुक्रवार को आयुक्त, जनजातीय कार्य को पालन प्रतिवेदन देंगे।

●》जनजातीय कार्य विभाग का शैक्षणिक ढांचा जानिए.》》

प्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग के अधीन 22 हजार 913 प्राथमिक शालाएं, 6 हजार 788 माध्यमिक शालाएं, 1 हजार 109 हाई स्कूल शालाएं, 804 उच्चतर माध्यमिक शालाएं, 94 सीएम राइज स्कूल, 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, 82 कन्या शिक्षक परिसर, 8 आदर्श आवासीय विद्यालय, 183 छात्रावास, 177 आश्रम शालाएं, 26 क्रीडा परिसर, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिये 5 पीवीटीजी कौशल विकास केन्द्र एवं 3 जनजातीय संग्रहालय भोपाल, जबलपुर एवं छिंदवाडा़ में संचालित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!