सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता...

NEWS Leaders : पंचायत एवं नगरीय निकाय उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान

0

NEWS Leaders : पंचायत एवं नगरीय निकाय उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान

न्यूज लीडर्स : भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप निर्वाचन के लिये मतदान 11 सितंबर 2024 को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी।

“नगरीय निकायों में मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी। उप निर्वाचन में 5344 पंच, 34 सरपंच और 4 जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान होगा। इसी तरह नगरीय निकायों में 13 पार्षदों के लिये मतदान होगा।”

●》》निर्वाचन कार्यक्रम घोषित.》》

त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिये निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 21 अगस्त से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 28 अगस्त तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 अगस्त को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख 31 अगस्त है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जायेगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

●》》मतगणना एवं परिणाम की घोषणा.》》

पंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये ईवीएम से की जाने वाली मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। परिणाम भी 15 सितंबर को ही घोषित किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!