सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 नवंबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 22नवंबर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार Rashifal Today 20 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और मिथुन को सफलता के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 19 नवंबर 2026 :  वृषभ, कर्क और तुला राशि को धन लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 18 नवंबर 2026 :  , वृषभ और तुला को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 17 नवंबर 2026 : मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, मकर-कुंभ के लिए नए अवसर, जान... Rashifal Today 16 नवंबर 2026 : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह...

NEWS Leaders : पंचायत एवं नगरीय निकाय उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान

0

NEWS Leaders : पंचायत एवं नगरीय निकाय उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 11 सितंबर को होगा मतदान

न्यूज लीडर्स : भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप निर्वाचन के लिये मतदान 11 सितंबर 2024 को होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी।

“नगरीय निकायों में मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगी। उप निर्वाचन में 5344 पंच, 34 सरपंच और 4 जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान होगा। इसी तरह नगरीय निकायों में 13 पार्षदों के लिये मतदान होगा।”

●》》निर्वाचन कार्यक्रम घोषित.》》

त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिये निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 21 अगस्त से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 28 अगस्त तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 अगस्त को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख 31 अगस्त है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जायेगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

●》》मतगणना एवं परिणाम की घोषणा.》》

पंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये ईवीएम से की जाने वाली मतगणना विकासखण्ड मुख्यालय पर 15 सितम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। परिणाम भी 15 सितंबर को ही घोषित किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!