सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि...

NEWS Leaders : जिस पत्नी को पूजा के त्रिशूल से पीटा था, उसकी हो गई मौत, हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

0

NEWS Leaders : जिस पत्नी को पूजा के त्रिशूल से पीटा था, उसकी हो गई मौत, हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

न्यूज लीडर्स : सतीश केवट पानसेमल

पुलिस ने एक ऐसे हत्यारे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जिसने पूजा के त्रिशूल से अपनी पत्नी को पीटा था उसकी ईलाज के दरमियान मौत हो गई।

●》》क्या कहती है पुलिस जानिए पूरा मामला.》》

उप पुलिस अधीक्षक आयुष अलावा ने बताया की 13 जुलाई 2024 को दुलीबाई को उसके पति गोविंद पवार  ने खाना नहीं बनाने की बात को लेकर त्रिशुल से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। मारपीट में आयी चोटो का ईलाज के लिए सीएचसी पानसेमल में भर्ती किया था। लेकिन गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल बड़वानी रैफर किया। लेकिन महिला दूलीबाई बच ना सकी।

●》》अपराध हुआ दर्ज.》》

थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 235/2024 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें मृत्यु होने के बाद धारा 103(1) बीएनएस की बढाकर विवेचना में लिया।

●》》आरोपी को किया गिरफ्तार.》》

अपराध की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पादीदार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में एसडीओपी राजपुर व थाना प्रभारी पानसेमल द्वारा मय फोर्स के घटना स्थल मृतिका बडपुरा मोहल्ला पानसेमल पहुँचा मोके पर आरोपी गोविन्द पिता राजु पवार उम्र 28 साल निवासी बढ़पुरा मोहल्ला पानसेमल को  हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त पुजापाठ करने वाला एक लोहे का त्रिशुल जप्त किया।

●》》और अंत में.》》

कार्यवाही में एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा, थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन, सहायक उप निरीक्षक हेमराज वर्मा, प्रधान आरक्षक सुमित मीणा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पाटीदार, आरक्षक अमर डावर, कनसिंह एवं संतोष अजनारे का सहरानीय योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!