सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
02 जुलाई  2026 का दैनिक राशिफल : मेष, तुला और धनु के लिए शुभ दिन, वृषभ व मकर रहें सतर्क, किस राशि को... 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? 3 राशियो... "28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने दिए इंदौर के बच्चों की असामयिक मृत्यु की जांच के निर्देश

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री ने दिए इंदौर के बच्चों की असामयिक मृत्यु की जांच के निर्देश

ताज़ा अपडेट बुधवार, कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज सुबह से ही चाचा नेहरू हास्पिटल में मौजूद थे। उन्होंने स्थिति की जानकारी दी।

“इंदौर अनाथ आश्रम में पाँच बच्चों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किया शोक व्यक्त”

भोपाल : न्यूज लीडर्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के अनाथ आश्रम के पाँच मासूम बच्चों के असामयिक निधन पर  गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  इंदौर जिला प्रशासन को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा   बीमार बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दुखद घटना की जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति द्वारा जांच करवाने तथा मल्हारगंज एसडीएम को उनके असंवेदनशील व्यवहार के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर  डॉ. निधि वर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मल्हारंगज का दायित्व सौंपा है। यहां पदस्थ श्री ओमप्रकाश नारायण बड़कुल को तत्काल प्रभाव से जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्नीकरण किया गया हैं।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने युग पुरुष धाम आश्रम में बच्चों के बीमार होने की घटना पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जाँच  समिति गठित की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!