सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ...

NEWS Leaders : लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता समाप्त

0

लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता समाप्त

भोपाल : न्यूज लीडर्स

लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद चुनाव आयोग ने हटाई आदर्श आचार संहिता

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद आज गुरुवार को आदर्श आचार संहिता को हटाने की घोषणा की। आदर्श आचार संहिता हटने के साथ ही अब सरकारें जनहित में नीतिगत फैसले ले सकेंगी। गौरतलब है कि बीते 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू किया गया था।

केंद्रीय कैबिनेट सचिव और राज्य मुख्य सचिवों को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तिथि से लागू होते हैं और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहते हैं।

चूंकि अब लोकसभा चुनाव-2024 और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में राज्यों की विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ विधानसभा उपचुनावों के परिणाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा घोषित कर दिए गए हैं, इसलिए आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आदर्श आचार संहिता सभी हितधारकों द्वारा सहमत परंपराओं का एक समूह है और चुनावों के दौरान लागू की जाती है। इसका उद्देश्य चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित, स्वच्छ, शांतिपूर्ण रखना और सत्ताधारी पार्टी द्वारा राज्य मशीनरी व पैसे के दुरुपयोग को रोकना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!