सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12...

NEWS Leaders : मप्र कांग्रेस में बवाल, अजय सिंह राहुल जीतू पटवारी सहित बड़े नेताओं पर हमलावर VIDEO वायरल

0

NEWS Leaders : मप्र कांग्रेस में बवाल, अजय सिंह राहुल जीतू पटवारी सहित बड़े नेताओं पर हुए हमलावर

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्य प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है. छिंदवाड़ा समेत बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की है. हार के बाद कांग्रेस नेताओं में खुलकर रार सामने आ गई है. कांग्रेस नेताअजय सिंह राहुल ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, मैं प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तरीय समीक्षा की मांग करता हूं. ना सिर्फ पार्टी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, बल्कि बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी. इसके लिए उन्हें पार्टी छोड़ने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए.

●》कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल हुए  मुखर.》》

अजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं. अजय ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित और निराश हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है. उन्होंने आगे पूछा कि पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने गृह क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं निकले? नेतृत्व इस बात का पता करे कि चुनाव के दौरान किसने प्रचार किया.

●》छोड़कर गए नेताओं की वापसी नहीं होना चाहिए.》》

अजय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत जैसे नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, अवसरवादी और स्वार्थी नेताओं ने संकट के समय पार्टी छोड़ दी. उन्हें कभी वापस नहीं लिया जाना चाहिए. चाहे उस व्यक्ति का कद कुछ भी हो.

●》》आज तक ऐसी हार नहीं हुई.》》

अजय सिंह ने कहा कि साल 2013 में जब मैं नेता प्रतिपक्ष था, तब कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफा दिया था. उन्होंने कहा, जिम्मेदारी तो लेना पड़ेगी. केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश की समीक्षा करे. इतनी बुरी हार आज तक नहीं हुई है. कमलनाथ का नाम लिए बिना कहा, एक बड़े नेता के आने-जाने का निर्णय भी नुकसानदायक रहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!