सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल बनी मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कमलनाथ ने पिछड़े वर्ग को दिया महत्व

0

भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल बनी मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कमलनाथ ने पिछड़े वर्ग को दिया महत्व

राजकाज : न्यूज़ लीडर्स

भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल को मध्‍यप्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश कर दिया है। विभा पटेल को अर्चना जायसवाल की जगह नया अध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि विभा पटेल की गिनती मध्यप्रदेश की वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेताओं में होती है। वह राजधानी भोपाल की पूर्व महापौर भी रह चुकी है। प्रदेश में ओबीसी चेहरों की कमी से जुझ रही कांग्रेस ने अब भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल पर दांव लगाया है। इसके माध्यम से पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को संदेश देने के साथ समीकरणों को साधने की कोशिश है। पटेल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की समर्थक हैं और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की विश्वासपात्र भी हैं।

गौरतलब है की विभा पटेल को 2008 में भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय बाबूलाल गौर के विरुद्ध गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया था। हालांकि वे 33 हजार 754 मतों से पराजित हो गई थीं। चुनाव के बाद भी वे लगातार सक्रिय बनी रहीं और संगठन में भूमिका निभाती रहीं। वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता हैं।

वीडियो देखिये

▪︎और अंत में.》

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस को कोरोना काल से अब तक तीसरी नई अध्यक्ष मिली है। मांडवी चौहान के निधन के बाद एक बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी इंदौर की अर्चना जायसवाल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई थी। उसके हटने के बाद यह तीसरी नियुक्ति हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!