सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग

NEWS Leaders : खेत मे मिली चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश क्षेत्र में फैली सनसनी

0

खेत मे मिली चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश क्षेत्र में फैली सनसनी

परिजनों का आरोप जमीन विवाद को लेकर की गई हत्या

“घटना खरगोन जिले में ऊन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेगांव चौकी के भिकारखेड़ी पंचायत का मामला है:

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता सेगांव

सेगांव पुलिस चौकी अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध अवस्था में खेत शव मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, तो वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि खेत के रास्ते को लेकर गांव का ही एक आदमी आए दिन विवाद करता था।

कुछ दिन पूर्व मेरे से भी मारपीट की थी। जिसकी शिकायत तहसील कार्यालय सेगांव में की, पटवारी द्वारा जांच भी की जा रही है। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी अनिल जाधव बता रहे हैं कि जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है वह प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या लग रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल जाधव टीम के साथ घटना स्थल भीखारखेडी मृतक के खेत के पास पहुँचे। पुलीस के साथ फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी। शव जंगल में एक पेड़ के पास था, वहीं पेड़ पर फांसी का फंदा डली रस्सी भी लटक रही थी। मृतक चौकीदारी का काम करता था।

परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर यह एक सोची समझी साजिश के तहत मारा गया है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!