सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर कलेक्टर ने नियुक्त किये प्रभारी अधिकारी

0

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान का बड़वानी का दौरा 16 जुलाई को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ग्राम नागलवाड़ी में नागलवाड़ी एवं पाटी उदवहन सिंचाई परियोजना का लोकापर्ण करेंगे । उसके बाद बड़वानी आकर रोड शो व रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग मुख्यमंत्री जी के 16 जुलाई को बड़वानी जिले के ग्राम नागलवाड़ी एवं बड़वानी नगर के प्रस्तावित रोड के मद्देनजर जिला अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

▪︎》》मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को दी जिम्मेदारी.》》

कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मददेनजर प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर उनके दायित्वो का निर्धारण किया है।
कलेक्टर ने ग्राम नागलवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के लिये जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर बड़वानी श्री केके मालवीय को बड़वानी शहर के रोड शो के लिये प्रभारी अधिकारी तथा सर्किट हाउस बड़वानी में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित रात्रि विश्राम के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

“प्रदेश के मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने 16 जुलाई को बड़वानी नगर के प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद से चर्चा कर आवश्यक निर्देश देते हुए।”

नियुक्त प्रभारी अधिकारी को सहयोग व कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये है। नियुक्त अधिकारी अपने दायित्वो का निर्वहन करके समय-समय पर रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को देंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!