सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज...

“रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का असर, कई राशियों को तरक्की, कुछ को सावधानी की जरूरत”

1

🕉️ “रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का असर, कई राशियों को तरक्की, कुछ को सावधानी की जरूरत”

Newsleaders : नक्षत्र
पं. राधामाधव शरण यज्ञाचार्य

🕉️ आज दिन की ज्योतिषीय झलक

आज वैशाख शुक्ल दशमी का दिन उन्नति, महत्वाकांक्षा और आत्मविश्वास का संकेत देता है। चंद्रमा सिंह राशि में होने से नेतृत्व क्षमता, प्रतिष्ठा और निर्णय लेने की ताकत बढ़ेगी। वृद्धि योग कार्यों में विस्तार और प्रगति का मार्ग खोलता है, लेकिन साथ ही अहंकार, जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचने की भी सलाह देता है। आज कई राशियों के लिए अवसरों का दिन है, लेकिन संयम ही सफलता की कुंजी रहेगा।

🕉️ आज का पंचांग

संवत: 2083
मास: वैशाख
पक्ष: शुक्ल
तिथि: दशमी (18:05 बजे तक)
वार: रविवार
नक्षत्र: मघा (20:26 बजे तक)
योग: वृद्धि (22:26 बजे तक)
करण: तैतिल (06:12 बजे तक) पश्चात गर
चंद्रमा: सिंह राशि

🕉️ विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

▪️उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
▪️दान: गेहूं, गुड़ या लाल वस्त्र का दान शुभ रहेगा।
▪️शुभ समय: सुबह 07:30 से 09:30, दोपहर 12:30 से 02:00
▪️अशुभ समय (राहुकाल): शाम 04:30 से 06:00

🕉️आज का राशि रत्न सुझाव

मेष: मूंगा, वृषभ: हीरा, मिथुन: पन्ना,.कर्क: मोती, सिंह: माणिक्य, कन्या: पन्ना, तुला: ओपल, वृश्चिक: मूंगा, धनु: पुखराज, मकर: नीलम, कुम्भ: नीलम, मीन: पुखराज,

🕉️ विस्तृत राशिफल

“आज चंद्रमा सिंह राशि में आत्मविश्वास और फैसलों का दि,
क्या आपकी राशि को मिलेगा फायदा? जानिए पूरा राशिफल”

♈ मेष राशि
आज आपका ध्यान ऑनलाइन या व्यक्तिगत खरीदारी में ज्यादा लग सकता है, जिससे खर्च बढ़ सकता है। बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता और सामान्य आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
♉ वृषभ राशि
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मानसिक अशांति और पारिवारिक मतभेद परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, नुकसान की संभावना है।
♊ मिथुन राशि
आज आपकी वाणी और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। युवाओं को नए कार्य अवसर मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार और यात्रा के योग बन रहे हैं।
♋ कर्क राशि
राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के अवसर हैं। करियर में सफलता और अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी।
♌ सिंह राशि
आज अनावश्यक खर्च और धोखे से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी करीबी से निराशा मिल सकती है। जीवनसाथी से मतभेद और परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक हानि के संकेत हैं।
♍ कन्या राशि
आज काम के प्रति समर्पण जरूरी है, लेकिन मित्रों से सावधानी बरतें। व्यापार में समय अनुकूल नहीं है और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए हर निर्णय सोच-समझकर लें।
♎ तुला राशि
दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा और तनाव कम होगा। व्यापार में नया सहयोगी मिलने से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़े भाई से संबंध बेहतर होंगे और यात्रा के योग बनेंगे।
♏ वृश्चिक राशि
कार्य का दबाव बढ़ सकता है और प्रशासनिक मामलों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन में बहस और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान के संकेत हैं।
♐ धनु राशि
आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव आएगा। कार्य में मन नहीं लगेगा और वरिष्ठों से विवाद हो सकता है। मानसिक अशांति और मित्रों से मतभेद के योग हैं। संयम से काम लें।
♑ मकर राशि
रियल एस्टेट या निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी। मन अशांत रह सकता है और बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
♒ कुम्भ राशि
दाम्पत्य जीवन में आनंद और संतुलन रहेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ और पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♓ मीन राशि
परिवार के किसी महत्वपूर्ण सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बच्चों के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के कार्यों से नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक हानि के संकेत हैं।
1 Comment
  1. https://ramblermails.com/ says

    Это игровой веб-ресурс, где скоплены все
    наилучшие онлайн https://ramblermails.com/.

Your email address will not be published.

Don`t copy text!